Coconut Sugar Good For Health

Coconut Sugar
Coconut Sugar


दोस्तों ,
अगर मैं आपसे कहूं कि आप बिना white sugar use  किये हुए भी अपनी कॉफ़ी को मीठा कर सकते हैं , या अगर मैं कहूं कि आप sugar patient ( मधुमेह रोगी ) हैं तब भी मिठाई खा सकते हैं तो आपको हैरानी होगी ना ? होनी भी चाहिए क्योंकि मैं आपको अब इसका जो जवाब बताने जा रहा हूँ आपको जल्दी से उस पर  भी भरोसा नहीं होगा।  Coconut Sugar ... जी हाँ , नारियल से बनी  हुयी  चीनी। चलिए मैं आपको इसकी पूरी  ABCD  समझाता हूँ -

coconut sugar को नारियल के पेड़ पर लगने वाले एक फूल की जड़ से बनाया जाता है। इसका रंग भूरा होता है और इसके टुकड़े छोटे बड़े कैसे भी हो सकते हैं। इसमें पहले नारियल के पेड़ से रस निकलते हैं फिर उसको गर्मी में रख देते हैं  ताकि वो गाढ़ा हो जाये।  इससे उसका अधिकतर पानी भाप बन कर उड़ जाता है। फिर इसको तपा कर ज्यादा सूखा करके दानेदार बनाया जाता है। जिससे सूख कर ये भूरे दानेदार पाउडर की तरह हो जाता है।
अब आइये बात करते हैं इसमें क्या क्या  पाया जाता है ---
1 ) एलेक्ट्रोलाइट्स --
     Coconut Sugar में पोटेशियम , मैग्नीशियम और सोडियम  होते हैं जो हमारे शरीर में पानी की मात्रा को Control करते हैं। ये हमारे शरीर के हृदय , तंत्रिका और मांसपेशियों के कार्यो पे भी असर डालता है। इसमें हमारी white sugar की तुलना में 400 गुना अधिक पोटेशियम होता है।

सर मे लगाए जाने वाले ठंडे तेल आपके शरीर पे क्या प्रभाव डालते हैं ..

2 )कम ग्लाइसेमिक सूचकांक--
      White  Sugar में 65 का ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जबकि Coconut Sugar में 35  का।  फलों में पायी जाने वाली चीनी का इंडेक्स 25 होता है।  मतलब आप खुद सोच लीजिये कि Coconut  Sugar का इंडेक्स फलों में पायी जाने वाली netural चीनी की मिठास के इंडेक्स के ज्यादा करीब है तो निश्चित ही ज्यादा बेहतर हुआ।

3 ) खनिज़ पदार्थ -
       Coconut Sugar  में अधिक मात्रा में आयरन , कैल्शियम और ज़िंक पाया जाता है जो शरीर की हड्डियों को लाभ पहुंचाता है।

4 ) नाइट्रोजन --
      नाइट्रोजन  हमारे हृदय की कार्य प्रणाली को देखता है जिससे की हमारा दिल स्वस्थ रहता है।

5 ) विटामिन C -  
      विटामिन C के बारे में तो आप सब जानते हैं , ये हमारे  शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है साथ ही साथ त्वचा को भी सुंदर और स्वस्थ बना कर रखता है।

6 ) कच्चे एंटीऑक्सीडेंट्स--
        चूँकि Coconut Sugar नारियल का ही सुखाया हुआ रस होता है , इसलिए इसमें सभी एंटीऑक्सीडेंट्स सुरक्षित रहते हैं जो कि शरीर में कोशिकाओं के ऑक्सीकरण को रोकता है और उम्र बढ़ने से लड़ने में मदद करता है।

7 )  वसा ---
    Coconut Sugar में स्वस्थ वसा होती है जो कि  उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है साथ ही साथ हृदय रोगों से भी बचाव करती है।

8) इनुलिन --
     इनुलिन एक प्रकार का फाइबर है जो पेट को स्वस्थ रखने और Blood Sugar को maintain रखने में मदद करता है। ये पेट के कैंसर को भी रोकने में मददगार है।

9 ) सुक्रोज़ की कम मात्रा --
      हमारी White Sugar एक तरह से 100 % सुक्रोज़ है जबकि Coconut Sugar में 75 % सुक्रोज़ की मात्रा होती है। बाकि के 25 % पोषक तत्व और फाइबर होते हैं।

अब आइये ये समझते हैं कि Coconut Sugar हमारे रोज की शुगर से कैसे अलग है.


Coconut Sugar Vs Cane Sugar---

1 ) दोनों में सबसे बड़ा अंतर मिठास का है। Coconut Sugar नार्मल चीनी की तुलना में कम मीठी होती है। जहाँ Coconut Sugar में 75 % मिठास है वही चीनी में 100  %  | 

2 ) Coconut Sugar में बाकी के 25 % पोषक तत्व और फाइबर हैं जो चीनी में बिलकुल नहीं होते हैं। 

3 ) Coconut Sugar का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से कम होता है। जहाँ Coconut Sugar का 35 G.I. है वहीँ चीनी का 60 है। ग्लाइसेमिक Index कम होने का ये मतलब होता है कि Coconut Sugar चीनी की अपेक्षा ब्लड में धीरे घुलती है जिससे की मधुमेह रोगी भी इसको अपनी diet में  ले सकते हैं। 

क्या शहद एक better option  है ?--

Coconut Sugar
Coconut Sugar Vs Honey

शहद एक प्राकृतिक Product है जिसमे बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। ये मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से निर्मित किया जाता है। 

शहद के फायदे - 

शहद बहुत प्राचीन काल से चला आ रहा मिठास का स्रोत है। ये चिकित्सा में सर्वाधिक उपयोग में लाया जाता है। इसमें anti - inflammatory गुण होते हैं। साथ ही साथ इसमें antibacterial और antiseptic गुण भी होते हैं। 

शहद के नुकसान--

100 ग्राम शहद में 310 कैलोरी होती है। यानि लगभग 100 ग्राम Sugar पर पानी की मात्रा होने के कारण 100 ग्राम शहद 100 ग्राम चीनी के बराबर भी नहीं होता है। चीनी की अपेक्षा शहद केवल 80 % ही मीठा होता है। इस कारण से ये मधुमेह के रोगियों के लिए भी उचित नहीं होता है। 
यानि कि शहद चीनी के बराबर ही खतरनाक होता है और ये Coconut Sugar से अच्छा ऑप्शन नहीं हो सकता। 

आइये अब हम पता करते हैं कि क्या स्टीविआ को Coconut Sugar की जगह use कर सकते हैं या नहीं। 

Coconut Sugar या Stevia --

Coconut Sugar
Coconut Sugar Vs Stevia

सबसे पहले तो मैं आपको ये बता दूँ कि Coconut Sugar एक तरह की चीनी ही है जबकि stevia कोई चीनी नहीं है। इस plant के बारे में सबसे पहले डॉक्टर मोइजस सेंटिआगो बर्टोनी ने 1887 में लिखा था। और 1905 में उन्होंने इसको चीनी का एक विकल्प बताया। 
भाइयों,
  Coconut Sugar ज्यादा कैलोरी वाला पदार्थ है जबकि stevia में कोई कैलोरी नहीं होती। 

stevia चीनी की तुलना में 300 गुना ज्यादा मीठा होता है जिसका मतलब है कि समान मिठास पाने के लिए आपको इसको चीनी की  तुलना में बहुत कम उपयोग करना होता है। 

stevia में Coconut Sugar की तुलना में  बहुत ज्यादा पोषक तत्व नहीं होते हैं पर फिर भी इसमें 2 महत्वपूर्ण यौगिक हैं-केम्पफेरोल और ग्लाइकोसाइड्स 

Stevia Coconut Sugar  से कहीं अधिक मीठी होती है. 

Coconut Sugar का G.I. 35 होता है जबकि Stevia  का 0 . मतलब कि  स्टेविआ Coconut Sugar की   तुलना में रक्त में बहुत धीरे घुलती है जिससे कि  यह मधुमेह रोगियों के लिए ज्यादा हितकारी है। 

Coconut Sugar को आप वजन घटने का कारक नहीं मान सकते परन्तु Stevia को आप अपना वजन कम करने के तौर पर use कर सकते हैं। 
दोस्तों , Coconut Sugar  अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है पर अगर ये organic हो तो और better होता है।  पर ज्यादा महंगा होने के कारण ये ज्यादा चलन में नहीं आ पाया है। 

इस ब्लॉग में बस इतना ही। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो आप कमेंट सेक्शन में जाकर कमैंट्स लिख सकते हैं।  







Comments

  1. Great. I wanted to know which one was good. Always had a confusion. Thanks for the help.

    ReplyDelete
  2. Thank you very much sir.i was unknown abt this coconut sugar.thnks for awsm blog..

    ReplyDelete

Post a Comment